फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: छात्राओं को दिया संस्कृत का प्रशिक्षण

Sat, 04 Oct 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को 10 दिनों से चल रहे संस्कृत संभाषण शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्कृत भारती विस्तारक अंकित कुमार ने छात्राओं को संस्कृत बोलने व लिखने का प्रशिक्षण दिया। इसमें छात्राओं ने संस्कृत में बात करना सीखा, वहीं समारोह के अवसर पर संस्कृत संवाद का विधिक रूपों में प्रदर्शन किया गया। प्राचार्य डाॅ. बलवीर सिंह ने छात्राओं को संस्कृत पढ़ने के लिए प्रेरित किया। यह दस दिवसीय शिविर डाॅ. विवेक रंगा और डाॅ. विदुषा व डाॅ. रेणु के तत्वावधान में आयोजित किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें