फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डिजिटल रावण ने किया लोगों कोे कैद

Sat, 04 Oct 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-7 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शुक्रवार को दशहरा पर्व का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने डिजिटल रावण का ड्रामा प्रस्तुत किया, जिसमें गूगल, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक और व्हाट्सएप के रूप में डिजिटल रावण ने अपना रूप धारण कर मायावी जाल में सभी को कैद कर दिया है। व्यक्ति चाह कर भी इस जाल से निकल नहीं पा रहा है। राजयोगिनी प्रेम दीदी ने कहा कि दशहरा पर्व धर्म की अधर्म पर, सत्य की असत्य पर जीत का पर्व है। रावण का अर्थ है रूलाने वाला, रावण मानव में होने वाले 10 विकार काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, ईर्ष्या, द्वेष, घृणा, आलस्य और निंदा का प्रतीक है। इस मौके पर बीके आरती, सारिका, बीके शिखा दीदी, महिंद्र संधु, रामलाल कटारिया, रितेश विज और जसमेर कानयान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें