करनाल। पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में चल रही दस दिवसीय संस्कृत संभाषण व संस्कृत श्लोकोच्चारण कार्यशाला का शनिवार को समापन समारोह आयोजित किया गया। इसमें संस्कृत-भारती के विस्तारक अंकित ने छात्रों को संस्कृत संभाषण के जरिए श्लोकों के शुद्ध उच्चारण और भाषा का शुद्धता से उच्चारण के लिए सूक्ष्मता से मार्गदर्शन किया। प्राचार्या डॉ. रेखा त्यागी ने कार्यशाला में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी के लिए सभी का उत्साहवर्धन किया। सह संयोजक संजीव कुमार, सरिता आर्या व अन्य मौजूद रहे। संवाद
-