फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में निसिंग प्रथम

Sun, 05 Oct 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। हांसी रोड स्थित एनपीएस कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को जिला स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विज्ञान में महिला, सपोर्ट कृषि, डिजिटल इंडिया जीवन को सशक्त बनाना, सबके लिए स्वच्छता, हरित प्रौद्योगिकि विषय पर नाटक प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में निसिंग के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, कोहंड के पीएमश्री विद्यालय ने दूसरा तो हनोरी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा, प्राचार्य नरेश शर्मा, शाहिंद, सरिता, मीनाक्षी, शिखा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें