मधुबन। राजकीय महिला महाविद्यालय बसताड़ा में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800, 1500 मीटर दौड़, शॉटपुट व भाला फेंक सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं। कूद और दौड़ के कई मुकाबलों में धाक जमाने वाली संजीवनी को बेस्ट एथलीट चुना गया।
मुख्य अतिथि के रूप में भीम अवार्ड विजेता सुमन कुंडू ने शिरकत की।
उन्होंने छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि परिस्थितियों की प्रवाह करे बिना उन्हें शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ना चाहिए। जिससे वे अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन कर सकें।
प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह बागी ने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास तभी हो सकता है, जब वे शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर भाग ले।