करनाल। पुराना सराफा बाजार करनाल सुनार धर्मशाला में मैढ़ क्षत्रिय सुनार सभा करनाल की आम सभा हुई। जिसमें बिरादरी के संभ्रांत लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मैढ़ क्षत्रिय सुनार सभा करनाल के पुराने प्रधान राम भजन वर्मा को पदमुक्त कर संजीव वर्मा को सर्वसम्मति से मैढ़ क्षत्रिय सुनार सभा करनाल का प्रधान नियुक्त किया गया।
इस मौके पर प्रधान संजीव वर्मा ने बिरादरी को साथ लेकर चलने और बिरादरी की सेवा करने का संकल्प लेते हुए सभी को धन्यवाद दिया। इस मौके पर विनोद वर्मा के स्थान पर नरेश सोनी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया जबकि कुलदीप कुमार को महासचिव बनाया गया। आम सभा में मैढ़ क्षत्रिय सुनार सभा के सीनियर उपप्रधान नंदलाल, सोहन लाल सलाहकार, शबनम वर्मा, सतीश वर्मा, सुनील वर्मा और राजपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।