फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लिफ्ट देकर छीने 16 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हेरिटेज ठेके के पास से सब्जी लेकर अपने घर विकास कॉलोनी लौट रहे एक युवक को एक बाइक पर बैठे दो अनजान लोगों से लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। दोनों उसे विकास कॉलोनी छोड़ने के बजाय रसुलपुर खुर्द नहर पर ले गए और उसके साथ मारपीट कर नकदी छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विजय नगर गाजियाबाद निवासी राहुल भट्ट ने सेक्टर-4 चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हेरिटेज के पीछे विकास कॉलोनी में अपने जीजा भोला वर्मा के पास रहता है। मंगलवार को वह हेरिटेज ठेके के पास बनी एक सब्जी की दुकान से सब्जी लेने गया था। वापस आते समय उसके पास दो बाइक सवार आए और कहा कि वे भी विकास कॉलोनी की तरफ जा रहे हैं, उसे भी छोड़ देंगे। इसके बाद वह उनकी बाइक पर बैठ गया। वे उसे विकास कॉलोनी के बजाय रसुलपूर खुर्द नहर पुल पर ले गए और उसके साथ मारपीट कर 16 हजार 400 रुपये छीन लिए।
विज्ञापन


वर्जन

पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

- शिव चरण, चौकी प्रभारी, सेक्टर-चार, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें