फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: संजीव व अंजलि ने 16500 फीट की ऊंचाई चढ़ बनाया रिकॉर्ड

Wed, 27 Aug 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
121.... माउंट रिनोक की चढ़ाई पूरी करने पर प्रतिभागियों को सम्मानित करते एडीसी व जिला शिक्षा अधि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मूनक। कस्बे के पाढ़ा गांव के संजीव कुमार व अंजली ने 16 हजार 500 फीट ऊंची सिक्किम की माउंट रिनोक की कठिन चढ़ाई पूरी कर वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। इस सफलता के लिए दोनों पर्वतारोही को अतिरिक्त उपायुक्त व जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने सात हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित अभियान में भाग लेते हुए यह मुकाम पाया है। इस सफर में उनके साथ देशभर के 54 प्रतिभागियों के भाग लिया। ग्राम पंचायत पाढ़ा की ओर से दोनों को शुभकामनाएं दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पाढा के सरपंच दीपक ने कहा कि ऐसे होनहार युवा अपने देश के साथ अपने माता-पिता व गांव का भी नाम रोशन करते हैं। उन्होंने कहा यह उपलब्धि इन दोनों की मेहनत और साहस का परिणाम है। यह पूरे प्रदेश व देश के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें