फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सफाईकर्मियों ने 14 तक बढ़ाई हड़ताल, सड़क पर फेंका ट्रॉली में भरा कचरा

विज्ञापन
सफाईकर्मियों ने 14 तक बढ़ाई हड़ताल, सड़क पर फेंका ट्रॉली में भरा कचरा - फोटो : सफाईकर्मियों ने 14 तक बढ़ाई हड़ताल, सड़क पर फेंका ट्रॉली में भरा कचरा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सफाई कर्मचारियों की 11 दिनों से जारी हड़ताल उग्र रूप ले चुकी है। सोमवार को शहर की सबसे व्यस्त और निगम कार्यालय के साथ लगती कोर्ट रोड पर कूड़े से भरी एक ट्रॉली खाली कर दी गई। इससे पूरे इलाके में बदबू फैल गई और वहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कोर्ट परिसर के आसपास बैठने वाले नोटरी, टाइपिस्ट और दस्तावेज तैयार करने वालों के लिए काम करना मुश्किल हो गया।
हालांकि सफाई कर्मचारियों के नेताओं ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि ट्रॉली वहां किसने डाली। उनका कहना था कि किसी शरारती तत्व ने ऐसा किया होगा, आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इधर, कर्मचारियों ने आंदोलन और तेज करने की चेतावनी देते हुए हड़ताल को 14 मई तक बढ़ाने का एलान कर दिया है। इससे शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। यहां तक की निगम कार्यालय के ठीक सामने भी सिंगल यूज प्लास्टिक के ढेर लग चुके हैं।
विज्ञापन

बीमारियां फैलने का खतरा : नगर निगम के अनुमान के अनुसार, शहर से रोजाना करीब 200 से 210 टन कूड़ा निकलता है। हड़ताल के दौरान निगम की ओर से निजी एजेंसियों और वैकल्पिक व्यवस्थाओं के जरिए कुछ इलाकों से कूड़ा उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके बावजूद बड़ी मात्रा में कूड़ा सड़कों और खाली प्लॉटों में जमा हो रहा है। 11 दिनों में अलग-अलग वार्डों, बाजारों और कॉलोनियों में करीब 400 टन से ज्यादा कूड़े के ढेर लग चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें