फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंपल पेपर जारी, परीक्षा की तैयारी में मिलेगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। काउंसिल फॉर द इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीआईएससीई) ने कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। इसमें परीक्षा के पैटर्न और मार्किंग स्कीम आदि के बारे में जानकारी दी गई है। ऐसे में जो विद्यार्थी इस सत्र में इन कक्षाओं में पढ़ रहे हैं, उन्हें परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिलेगी।
विद्यार्थी काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। शिक्षकों के अनुसार, परीक्षा के सैंपल पेपर के अनेकों फायदे होते हैं। छात्र इसे हल करके विद्यार्थी परीक्षा के प्रारूप और प्रश्नों को अच्छे से समझ सकते हैं। इसके अलावा उन्हें परीक्षा की बेहतर तैयारी का भी मौका मिलता है। छात्र सवालों को हल करके अपना समय प्रबंधन भी कर सकते हैं। इसके साथ ही छात्रों को उनकी तैयारी और कमजोरियों का अवलोकन करने में भी मदद करता है। अब किए अभ्यास के बाद छात्र परीक्षा के समय अपने बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

एक ही बार होगी 10वीं और 12वीं की परीक्षा
इस साल सीआईएससीई ने पिछले सालों में होने वाली वार्षिक परीक्षा के प्रारूप पर लौटने का फैसला किया है। इसके तहत, इस साल में एक बार 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा ही कराई जाएगी। सीबीएसई की तरह ही सीआईएससीई ने भी कुछ समय पहले ही परीक्षा के संबंध में यह एलान किया था। दरअसल, पिछले साल कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए सीबीएसई और सीआईएससीई ने दो टर्म में परीक्षाएं आयोजित की थीं लेकिन इस बार यह फैसला बदल दिया गया है।
विज्ञापन

ऐसे होंगे प्रश्नपत्र डाउनलोड
ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर क्लिक करें। होम पेज पर पब्लिकेशन टैब पर जाएं। इसके बाद नीचे स्क्रॉल करने पर सैंपल प्रश्नपत्र दिखाई देगा। यहां जाकर वर्ष 2023 पर क्लिक करें। इसके बाद उन विषयों के लिए सैंपल पेपर डाउनलोड करें जो आपने चुने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें