कथा में प्रवचन करते आचार्य मिथलेश नंदन कौशिक। संवाद
तरावड़ी। हरिद्वार स्थित बाबा बंसीवाले अन्नपूर्णा आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य मिथलेश नंदन कौशिक ने कहा कि जीवन में सच्ची भक्ति, सेवा और सत्संग से ही मोक्ष की प्राप्ति संभव है। उन्होंने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, उनकी माखन चोरी की लीलाएं के बारे में बताया। कथा के आयोजक शीशपाल गुप्ता ने पटका पहनाकर पुष्कर गोयल और राईस एसोसिएशन के प्रधान नरेश बंसल को सम्मानित किया। रोशन लाल गुप्ता, प्रो. शीशपाल गुप्ता, नरेश बंसल, पंकज गोयल, हस पहुजा, रमेश गर्ग, सुल्तान चौधरी आदि माैजूद रहे। संवाद