संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले की खिलाड़ी सलोनी ने अंडर-23 भाला फेंक प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। इस प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 अक्तूबर तक वारंगल (तेलंगाना) में किया गया था। सलोनी डीएवी पीजी कॉलेज की एमए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उन्होंने भाला फेंक प्रतियोगिता में 45.29 मीटर तक भाला फेंका।
कॉलेज में पहुंचने पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. रामपाल सैनी ने छात्रा सलोनी को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए स्वागत किया। सलोनी की फीस माफ करने, किताबें उपलब्ध करवाने के अतिरिक्त सभी तरह की सुविधाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बेटियां आज वैश्विक स्तर पर खेलों में भारतवर्ष का झंडा बुलंद कर रही है। अन्य क्षेत्रों में भी लड़कियों की उपलब्धियां लड़कों के मुकाबले कम नहीं है। आशीष गुप्ता, विक्रम हरित आदि मौजूद रहे।