फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: माता के भजनों से सलीम ने बांधा समां

Wed, 01 Nov 2023 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। गांव सलेमपुर में स्थित प्राचीन ज्वाला माता के मंदिर में सोमवार रात्रि को सातवां विशाल जागरण आयोजित किया। इसमें भजन सम्राट मास्टर सलीम ने माता रानी के भजनों से जागरण में समा बांध दिया। उनके गाये भजन ‘दर्शन कर लो भक्तों, जोत ज्वाला जी तो आई है...’ पर श्रद्धालु झूम उठे।

राजीव शर्मा कुरुक्षेत्र, कपिल मदान कैथल व डॉ. गुरजीत सलेमपुर ने जागरण में कथावाचक व भजनों के माध्यम से अपनी अहम भूमिका निभाई। समाजसेवी महंत पप्पी, महंत शिवानी व महंत गग्गी ने भी मां के चरणों में अपनी हाजिरी लगवाई। इससे पूर्व हरियाणा डेयरी विकास संघ के चेयरमैन रणधीर सिंह व चीका नपा की चेयरपर्सन डॉ. रेखा रानी ने माता की ज्योति प्रज्ज्वलित कर जागरण का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नगर परिषद की उपाध्यक्ष पूजा शर्मा व एसडी सभा के प्रधान राजीव शर्मा ने बतौर मुख्य यजमान शिरकत की। जागरण में पहुंचने पर मंदिर के पुजारी पंडित अश्विनी शर्मा ने मेहमानों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागरण में काली माता मंदिर पटियाला, भवानी मंदिर चीका, श्री हिंदू तख्त, विश्व हिन्दू परिषद हरियाणा, चेतन शाह भंडारा समिति गुहला, शिव सेना हरियाणा, बजरंग दल हरियाणा के सदस्यों भी माता के चरणों में मत्था टेक आशीर्वाद लिया। सुबह की आरती के साथ माता का प्रसाद वितरित किया। जागरण के सफल आयोजन पर पंडित अश्वनी भार्गव ने पूरे इलाका वासियों का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें