फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ड्यूटी से गायब मिले आठ कर्मियों का काटा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। स्वच्छ सर्वेक्षण में करनाल को फिर से बेहतर रैंकिंग दिलाने के लिए निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने शहर की सफाई व्यवस्था को गंभीरता से लिया है।
उन्होंने निर्देश दिया कि रविवार को छोड़कर अन्य सभी दिनों में सफाई शाखा से संबंधित सभी अधिकारी, कर्मचारी सुबह सात से आठ बजे तक सड़कों पर रहकर सफाई व्यवस्था की निगरानी करेंगे। साथ ही वह मंगलवार को खुद निरीक्षण पर निकलीं तो मेन रोड टीम-एक में ही कई कर्मचारी नदारद मिले, जिनमें एक सुपरवाइजर और सात सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन काट दिया गया है।
करनाल की स्वच्छता रैंकिंग कई सालों से लगातार गिर रही है, जिसे इस बार संभालते हुए बेहतर रैंकिंग पाने के लिए नगर निगम ने पूरा जोर लगा दिया है। पिछले दिनों अमर उजाला ने भी अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था की वास्तविक तस्वीर पेश की। इसके बाद निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने स्वच्छता व्यवस्था को और गंभीरता से लिया है। उन्होंने सोमवार की शाम को एक आदेश जारी कर सफाई शाखा से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है कि वह रविवार को छोड़कर प्रत्येक दिन सुबह एक घंटा स्वच्छता कार्यों पर अपनी सख्त निगरानी रखना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

अतिरिक्त निगम आयुक्त-द्वितीय अशोक कुमार, कार्यकारी अभियंता (स्वच्छता) प्रियंका सैनी, मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चोपड़ा, सफाई निरीक्षक, सहायक सफाई निरीक्षक, ट्रीगर मास्टर और सभी मोटीवेटर सुबह सात से आठ बजे तक फील्ड में मौजूद रहकर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में स्वच्छता कार्यों की सख्त निगरानी करेंगे। इसके अलावा अतिरिक्त निगम आयुक्त-प्रथम धीरज कुमार को निर्देशित किया गया कि वह भी फील्ड में रहकर बेसहारा पशुओं को पकडऩे के अभियान की निगरानी करेंगे, जिससे पूरी गंभीरता के साथ ये अभियान सिरे चढ़ सके।
निगमायुक्त के निर्देश के बाद मंगलवार को निगम अधिकारी, कर्मचारी सड़को पर उतरे, क्षेत्र में सफाई का निरीक्षण किया।
निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा मंगलवार की सुबह खुद भी सड़कों पर उतरीं, जिससे सफाई कर्मियों में खलबली मची रही। उन्होंने शहर के कर्ण गेट, रेलवे रोड, पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र और साथ लगते क्षेत्रों में जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन कर्मचारी सन्नी, राहुल व सुशील अपनी ड्यूटी से नदारद मिले, जिस कारण उनका एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त चार कर्मचारी मौके पर छुट्टी पर बताए गए, लेकिन सुपरवाइजर सफाई कर्मियों का कोई अवकाश प्रार्थना पत्र नहीं दिखा पाया। जिससे सुपरवाइजर प्रमोद तथा सफाई कर्मी दीपक, राम मेहर, पवन तथा गुरमीत का एक दिन का वेतन काट दिया गया, सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। जिनकी ड्यूटी रेलवे रोड, बगवाडिय़ा गैस एजेंसी रोड तथा सदर बाजार रोड पर थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें