फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत गोपालदास न्यायिक हिरासत में

Fri, 08 Nov 2013 09:44 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल में चकबंदी की 100 एकड़ भूमि पर बने मकान पर तेल छिड़कर आग लगाने, तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने व कब्जा करने के प्रयास में मधुबन थाना पुलिस ने संत गोपाल दास सहित नौ लोगों को कोर्ट में पेश किया। यहां कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने अलग-अलग दो मामलों में कुल 12 आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सभी आरोपी जेल में होने के कारण पुलिस ने कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लेने के बाद उन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जबकि पुलिस से हाथापाई करने के आरोप में चार व आग लगाने, तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने व कब्जा करने के प्रयास में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इनमें एक व्यक्ति पर दो मामले होने के कारण आरोपियों की संख्या 12 है। मंगलौरा चौकी प्रभारी रामफल ने बताया कि तीन दिन पूर्व करनाल रेलवे स्टेशन पर रेल रोकने के प्रयास में जेल जा चुके संत गोपाल दास सहित 84 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया था लेकिन 15 अक्तूबर को चकबंदी की भूमि पर धारा 144 लगी होने के कारण नौ ग्रामीणाें ने भूमि पर बने मकान पर तेल छिड़कर आग लगाने, तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने व कब्जा करने के प्रयास किया था, जिसके चलते मधुबन थाने में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


बीते दिनों गांव में सांड़ की मौत के मामले में सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जब उसको कब्जे में लेने का प्रयास किया तो संत गोपाल दास, प्रदीप कालरम, सतपाल व दल सिंह ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर काम में बाधा डालने का प्रयास किया था, जिसके चलते पुलिस ने कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट लेने के बाद आज सभी आरोपियाें को जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया। मामले की अगली सुनवाई 21 नवंबर को होगी।

उपचार के दौरान घायल ने तोड़ा दम
करनाल में दो दिन पहले कार की चपेट में आने से घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में कुंजपुरा थाना पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के बयान पर मामला दर्ज किया है। बड़ा गांव का रहने वाला 35 वर्षीय रणबीर सिंह छह नवंबर को साइकिल पर खेत से लौट रहा था।

अचानक एक कार ने उसे चपेट में ले लिया। रणबीर सिंह को उपचार के लिए करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया लेकिन हालत चिंताजनक होने पर परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां शुक्रवार को उपचार के दौरान रणबीर ने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी एएसआई वकील सिंह ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें