करनाल। भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति व महिला पतंजलि योग समिति की ओर से सेक्टर-आठ स्थित इंडस पब्लिक स्कूल में 15 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शुक्रवार को शिविर का प्रथम दिन रहा। जिला प्रभारी सोमनाथ अरोड़ा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य अधिक लोगों तक योग पहुंचाना है और स्वामी रामदेव के विश्व स्वास्थ्य मिशन को सफल बनाना है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान पतंजलि से प्रशिक्षित योग शिक्षक और आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सकों द्वारा अक्यूप्रेसर, बंध, मुद्राओं आदि के विशेषज्ञों द्वारा स्वस्थ जीवन जीने के तरीके बताए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 15 वर्ष से ऊपर के सभी लोग रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। पतंजलि योग समिति के जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा व महिला पतंजलि की वरिष्ठ पदाधिकारी सुनीता नरवाल ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के साथ इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय विशाल योग शिविर ओपीएस विद्या मंदिर सेक्टर- 13 करनाल में आयोजित किया जाएगा। इस योग शिविर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से बड़े ही विद्वान आचार्य डॉ. संजय योगी को आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर अशोक महेंद्रू, सुदेश, पवन, गुलशन शर्मा, राज रानी, बबिता वत्स व डॉ. सतीश मौजूद रहे।