फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मायका पक्ष ने घर बुलाकर ससुराल पक्ष को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। गांव चोरपुरा में मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष को घर पर बुलकार उनके साथ मारपीट की। इंद्री थाना पुलिस ने शिकायत के आधार मायका पक्ष पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में राजबाला ने बताया कि एक साल पहले उसके बेटे रवि की शादी उन्होंने चोरपुरा निवासी काजल के साथ की थी। तीन चार दिन पहले उनके समधी भगतराम को फोन आया और उन्होंने घर पर बुलाया था। इसके बाद वह अपने पति श्रवण कुमार के साथ 11 जून को रात 8 बजे चोरपुरा पहुंचे। वहां पहुंचते ही ससुराल वालों ने उन्हें घर के अंदर बैठा लिया और फिर प्लान के मुताबिक झगड़ा शुरू कर दिया। उनके समधि भगत राम और उनके चारों भाई, नरेश, भूपेंद्र, छोटा, जिमी, सोनू और उनकी बहुएं नीता, सुनीता और दुर्गा ने मिलकर उसे व उसके पति को पकड़कर घर का ताला बंद कर दिया। उसके साथ जमकर मारपीट की। गला दबाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें