करनाल। शिवरात्रि बुधवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। धनु और वृहस्पति एक राशि में होने से दिनभर जलाभिषेक का शुभ योग है। शिवालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार सुबह से कांवडियों की शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए कतार लगेंगी।
श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी षष्टी बल्लव ने बताया कि शिवरात्रि 23 जुलाई की सुबह 4:39 बजे से शुरू होकर 24 जुलाई की सुबह तक रहेगी। जलाभिषेक पूरे दिन और रात में भी किया जा सकेगा। इस बार शिवरात्रि पर गजकेसरी योग बना हुआ है। धनु और वृहस्पति एक राशि में होने से अच्छे योग बनेंगे।
सजाए गए शिवालय- श्री कर्णेश्वर महादेव मंदिर सेक्टर-7, शिव मंदिर सेक्टर-6, श्री राम मंदिर सेक्टर-8 के शिवालय, श्री सनातन धर्म मंदिर सराफा बाजार, श्री गीता मंदिर सेक्टर-13 के शिवालय, श्री सनातन धर्म मंदिर राम नगर, प्राचीन हनुमान मंदिर गांधी नगर, श्री रघुनाथ मंदिर सदर बाजार, पीपल वाला मंदिर जुडला गेट, शिव मंदिर शिव कॉलोनी, शिव मंदिर प्रेम नगर में मुख्य रूप से भक्त पहुंचेंगे। इन मंदिरों पर भव्य सजावट की गई है।