फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचखंड 11 घंटे, बठिंडा सवा दो घंटे लेट

Mon, 24 Aug 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों से चल रहा ट्रेनों का खराब शेड्यूल रविवार को और भी अधिक गड़बड़ा गया। लिहाजा यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मालवा एक्सप्रेस से लेकर शहीद और सचखंड व बठिंडा गाड़ी कई घंटे देरी से करनाल स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान 12460 दिल्ली सुपरफास्ट गाड़ी रद होने से यात्रियों को और भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को अंबाला की ओर से आने वाली गाड़ियों में 14732 बठिंडा एक्सप्रेस करीब 2 घंटे 15 मिनट देरी से पहुंची। इसी तरह 12716 सचखंड एक्सप्रेस 40 मिनट 14764 शहीद एक्सप्रेस 40 मिनट और 12920 मालवा एक्सप्रेस 4 घंटे 10 मिनट देरी से करनाल स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह दिल्ली से आने वाली 12715 सचखंड एक्सप्रेस 11 घंटे और 14731 बठिंडा एक्सप्रेस 10 मिनट, 11077 झेलम एक्सप्रेस 20 मिनट देरी से पहुंची। गाड़ियों का शेड्यूल बिगड़ने से लोगों को मजबूरी में बसों का सहारा लेना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक यात्रियों को झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें