फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सचखंड चार, फाजिल्का दो घंटे देरी से पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अंबाला-दिल्ली और दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनें रविवार को भी अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं। सचखंड एक्सप्रेस जहां चार घंटे की देरी से आई वहीं फाजिल्का एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा करीब 60 ट्रेनों में से 22 ट्रेनें आधे घंटे तक देरी से चलीं।



अंबाला से दिल्ली की ओर आने वाली सचखंड एक्सप्रेस निर्धारित समय से चार घंटे की देरी के बाद तड़के 02:45 बजे करनाल स्टेशन पहुंची। वहीं अंबाला-पानीपत लोकल ट्रेन एक घंटे की देरी से सुबह 09:47 बजे आई। इनके अलावा जम्मू मेल, हिमाचल एक्सप्रेस, टाटानगर, आगरा कैंट, झेलम एक्सप्रेस, दिल्ली सुपरफास्ट, गीता जयंती और मुंबई सीएमएसटी एक्सप्रेस भी करीब आधे घंटे की देरी से आईं।
विज्ञापन




दिल्ली से अंबाला की ओर जाने वाली फाजिल्का एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से शाम 04:40 बजे करनाल पहुंची। श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन डेढ़ घंटे की देरी से अलसुबह 02:23 बजे पहुंची। नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र लोकल ट्रेन भी डेढ़ घंटे पीछे चलती हुई 11:51 बजे करनाल स्टेशन पहुंची।



इनके अलावा आम्रपाली एक्सप्रेस, अमृतसर एक्सप्रेस, मालवा सुपरफास्ट, ऊंचाहार एक्सप्रेस, पानीपत-अंबाला लोकल, शान-ए-पंजाब, पठानकोट एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस, अमृतसर इंटरसिटी, जन शताब्दी और दिल्ली-कालका एक्सप्रेस भी आधे घंटे तक की देरी से स्टेशन पर पहुंचीं।
विज्ञापन




लगातार ट्रेनों के देर से आने की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टेशनों पर घंटों तक लोग ट्रेनों का इंतजार करते रहे। कई यात्रियों ने कहा कि रेल प्रशासन की ओर से कोई सटीक सूचना नहीं दी जाती, जिससे और दिक्कत होती है। कुछ लोगों की कनेक्टिंग ट्रेनें और ऑफिस टाइम भी छूट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें