फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रन स्टार क्रिकेट अकादमी ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Wed, 01 Apr 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
निशान स्कूल की क्रिकेट अकादमी में आयोजित टूर्नामेंट में मैन ऑफ द वूमेन तेजस्वनी को सम्मानित करत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। निशान स्कूल स्थित नरवाल क्रिकेट अकादमी में आयोजित ठाकुर धूम सिंह स्मृति महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को रन स्टार क्रिकेट अकादमी और भारत क्रिकेट अकादमी के बीच मैच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत क्रिकेट अकादमी 19.5 ओवर में महज 37 रन पर ढेर हो गई। रन स्टार अकादमी ने मात्र 3.2 ओवर में मैच जीत लिया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
रन स्टार अकादमी के गेंदबाजों ने शुरू से कसी हुई गेंदबाजी की। बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाए। प्रतियोगिता का अंतिम लीग मैच बुधवार को क्रिकेट अकादमी ऑफ नरवाल और राजेश पाठक अकादमी के बीच खेला जाएगा। मुकाबले के दौरान भारत की अंडर-19 टीम की प्रतिभाशाली महिला क्रिकेटर पूर्णिका सिसोदिया भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन टीमें सेमीफाइनल में बना चुकी हैं जगह
टूर्नामेंट में अब तक गुलिया क्रिकेट अकादमी झज्जर, रन स्टार क्रिकेट अकादमी दिल्ली और आरपीसीए अकादमी दिल्ली सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। बुधवार को होने वाले मुकाबले में जो भी टीम विजेता होगी वह सेमीफाइनल की चाैथी टीम बन जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें