फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गड़बड़ी उजागर करने वाले आरटीआई कार्यकर्ता ने लगाई सुरक्षा की गुहार

Sun, 15 Feb 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। गढ़ीभरल पंचायत के अंतर्गत देवीपुर गांव में पंचायत विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाने पर आरटीआई कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार ने अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। आरोप है कि आरटीआई के जरिए कथित अनियमितताओं का मामला सामने आने के बाद उन पर दबाव बनाया जा रहा है। शुक्रवार शाम गांव के पूर्व सरपंच और उसके साथियों ने उनके घर पहुंचकर झगड़ा किया और जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले 11 फरवरी को उनकी पत्नी के साथ भी घर में घुसकर गाली-ग्लोज और बदसलूकी की गई थी।
विज्ञापन


जितेंद्र कुमार का कहना है कि उन्होंने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को लेकर सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी थी। प्राप्त जवाब में उन्हें कई गड़बड़ियों के संकेत मिले, जिनमें करीब साढ़े सात करोड़ रुपये के कथित भ्रष्टाचार से जुड़े इनपुट शामिल हैं। आरटीआई लगाने के बाद से ही उन्हें और उनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं। मामले की शिकायत जिला प्रशासन, एसडीएम घरौंडा सहित संबंधित अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। इसके बावजूद दबाव बनाए जाने और जांच प्रभावित करने की कोशिशें जारी हैं। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच जारी है। आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जबकि परिवार फिलहाल थाने में ही सुरक्षा की मांग को लेकर बैठा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें