करनाल। दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना मृत्यु या स्थायी दिव्यांगता पर एक लाख से पांच लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। मृतक की आयु छह से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। घटना के तीन महीने के भीतर मृत्यु या स्थायी दिव्यांगता के लिए आवेदन करना होगा। छह से 12 वर्ष आयु वर्ग को एक लाख रुपये, 12 से 18 वर्ष को दो लाख रुपये मिलते हैं। 18 से 25 वर्ष को तीन लाख रुपये और 25 से 45 वर्ष को पांच लाख रुपये दिए जाते हैं। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के लिए तीन लाख रुपये की सहायता का प्रावधान है। पात्र व्यक्ति www.dapsy.finhry.gov.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। संवाद