फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सवा दो करोड़ से संवरेगा घरौंडा का चिल्ड्रन पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। घरौंडा के चिल्ड्रन पार्क को केवल हरियाली तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे बच्चों के लिए सुंदर, शिक्षाप्रद और आकर्षक बनाया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम के बाद पार्क का दौरा कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों और अभियंताओं से पार्क में बन रही लाइब्रेरी सहित अन्य कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन

कल्याण ने पार्क की दीवारों पर प्रेरणादायक स्लोगन और चित्र बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्क में सुंदर फूल और पौधे लगाए जाएं, ताकि बच्चे प्रकृति से जुड़ सकें। पार्क का वातावरण ऐसा होना चाहिए, जहां बच्चों को मनोरंजन के साथ कुछ सीखने का अवसर भी मिले।
उल्लेखनीय है कि कस्बे में करीब सवा दो करोड़ रुपये की लागत से चिल्ड्रन पार्क विकसित किया जा रहा है। पार्क में योग हॉल के ऊपर लाइब्रेरी बनाई गई है। इसका निर्माण कार्य अगले तीन महीने में पूरा होने की उम्मीद है। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा का ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन हैप्पीलक गुप्ता, सचिव रवि प्रकाश शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें