संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। विदेश भेजने के नाम पर 5.55 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव कलसी निवासी श्याम लाल ने बताया कि आरोपी गुलशन के साथ उसकी जान पहचान है। उसने कहा कि उसका एक जानकार है, जो विदेश भेजता है। उसने उस व्यक्ति से बात की तो उसने कहा कि 16 लाख रुपये खर्चा आएगा। पहले छह लाख रुपये देने होंगे। 19 मई 2021 को उसने आरोपी को 40 हजार रुपये बैंक में और 80 हजार रुपये नकद दिए। आरोपी उसके दस्तावेज भी साथ ले गया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि एंबेसी की फीस देनी पड़ेगी। फिर उसने आरोपी को तीन लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी ने स्पांसर लेटर के नाम पर 1.35 हजार रुपये लिए, लेकिन अभी तक वीजा नहीं लगवाया और न ही उसके रुपये वापस कर रहा है।