फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कर्ण स्टेडियम के स्वीमिंग पूल के कायाकल्प के लिए 32 लाख रुपये मंजूर

Wed, 27 Aug 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
256....कर्ण स्टैडियम के स्विमिंग पूल में अभ्यास करते तैराक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कर्ण स्टेडियम के स्वीमिंग पूल के कायाकल्प के लिए 32 लाख रुपये का बजट मंजूर हुआ है। इस राशि में पूल में नई टाइल्स लगेगी, शौचालयों का कायाकल्प होगा और पानी निकासी की व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा।
जिला तैराकी संघ की ओर से हर वर्ष कर्ण स्टेडियम के इस कर्ण तरणताल स्विमिंग पूल में जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। कर्ण स्टेडियम के मुख्य तैराकी कोच कंवलजीत संधू ने बताया कि स्विमिंग पूल में अभ्यास के लिए हर वर्ष अप्रैल से सितंबर तक छह माह का समय रहता है। उसके बाद सर्दी के मौसम में पूल खाली रहता है। यदि सितंबर माह के अंत में पूल के कायाकल्प का कार्य किया जाए तो यह काफी सही रहेगा। इससे न तो तैराकों का अभ्यास का समय बर्बाद होगा और न ही ठेकेदार को काम करने में किसी भी तरह की परेशान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूल में नई टाइलों के साथ-साथ रेलिंग, पानी की निकासी की व्यवस्था बेहतर की जानी है। इसके साथ-साथ पीने के पानी व शौचालय की उचित सुविधा दी जानी है। उन्होंने मांग रखी कि तैराकों के कपड़े बदलने के लिए लड़कों व लड़कियों के अलग-अलग चेंजिंग रूम और बेहतर तैयार किए जाएं। पूल के बगल में ही शॉवर की सुविधा भी हो ताकि तैराक सही तरीके से तैयार हो सकें। उन्होंने बताया कि कर्ण स्टेडियम के तैराक लगातार नई-नई प्रतियोगिताओं में कीर्तिमान रच रहे हैं। अभी हाल ही में उन्होंने पलवल में आयोजित अंतर राज्य स्पर्धा में सात पदक जीते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें