फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिंदल स्टील का प्रतिनिधि बन सरिया बेचने के नाम पर 2.62 लाख की ठगी

Wed, 29 Jul 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
- गूगल से टोल फ्री नंबर लिया था, एडवांस लेने के बाद एक लाख रुपये और मांगे, फिर फोन किया बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर के सेक्टर-33 निवासी अभिषेक मित्तल से सरिया खरीद के नाम पर 2.62 लाख रुपये ठग लिए गए। उन्होंने गूगल पर सर्च कर टोल फ्री नंबर लेकर बात की थी। आरोपियों ने खुद को जिंदल स्टील का प्रतिनिधि बताकर बुकिंग कराई। फिर कंपनी का फर्जी बिल भेज रकम खाते में ट्रांसफर करा ली। अगले दिन सरिया भेजने का भरोसा दिया। एक लाख रुपये और मांगने पर पीड़ित को ठगी का शक हुआ। रुपये वापस मांगे तो दूसरी ओर से फोन बंद कर लिए गए।
साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-33 निवासी अभिषेक मित्तल ने बताया कि वह अपने नए मकान के निर्माण के लिए सरिया खरीदना चाहते थे। 25 जून 2026 को उन्होंने गूगल पर जिंदल स्टील का टोल फ्री नंबर खोजकर संपर्क किया। वहां से बताया गया कि दो-तीन दिन में कंपनी का डीलर संपर्क करेगा।
विज्ञापन

28 जून को एक मोबाइल नंबर से उनके पास काॅल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम विवेक कुमार बताते हुए खुद को जिंदल स्टील का प्रतिनिधि बताया। सरिया के रेट बताए। दो जुलाई को अभिषेक ने ऑर्डर दे दिया। आरोपी ने जिंदल स्टील के नाम से बना बिल भेजा और दो लाख 62 हजार 450 रुपये का भुगतान करने के लिए कहा।
शिकायत के अनुसार, अभिषेक ने उसी दिन अपने पंजाब नेशनल बैंक खाते से बंधन बैंक के खाते में एनईएफटी के माध्यम से पूरी राशि ट्रांसफर कर दी। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि अगले दिन सरिया पहुंच जाएगा। अगले दिन सरिया नहीं पहुंचा तो उन्होंने फोन किया। इस दौरान आरोपी ने डिलीवरी के नाम पर एक लाख रुपये और जमा कराने के लिए कहा।
अभिषेक को ठगी का शक हुआ तो उन्होंने ऑर्डर रद्द कर रुपये वापस मांगे। आरोपी ने सात दिन में रकम लौटाने का आश्वासन दिया। इसके कुछ देर बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी सतीश ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की पहचान, बैंक खाते और मोबाइल नंबर के आधार पर जांच कर रही है। ठगी गई राशि की रिकवरी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें