फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बैंक खाते से 15 बार में निकाले गए 2.24 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-9 निवासी गीतु राम तंवर के बैंक खाते से 2 लाख 24 हजार 800 रुपये निकाल लिए गए। 19 अगस्त को मोबाइल से खाते का बैलेंस चेक करने पर इसका पता चला। जांच में सामने आया कि 15, 18 और 19 अगस्त को खाते से 15 बार रकम निकाली गई। ऑनलाइन शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 21 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गीतु ने बताया कि खाते में रकम कम मिलने पर उन्होंने मोबाइल पर आए संदेशों की जांच की तो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये रकम निकाले जाने की जानकारी मिली। 15 अगस्त को 15 हजार रुपये की चार और 14 हजार 800 रुपये की एक ट्रांजेक्शन हुई। 18 अगस्त को 15 हजार रुपये की छह और 19 अगस्त को 15 हजार रुपये की चार ट्रांजेक्शन की गईं। सभी रकम उसके केनरा बैंक खाते से निकाली गई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें