फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कार सवार से एक लाख चार हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। हसनपुर गांव रेलवे फाटक के पास लगभग साढ़े आठ बजे एक कार सवार से एक लाख चार हजार छीन लिए गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे गांव रसिन निवासी 33 वर्षीय अमित अपनी कार से घरौंडा से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वह हसनपुर रेलवे फाटक क्रास हुए होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर के सामने 4-5 युवकों ने उनकी गाड़ी के सामने अपनी बाइक लगा दी और कार पर ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद एक लाख 4 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मधुबन पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी लखवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें