फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आरपीसीए दिल्ली अकादमी ने 142 रन से जीता मैच

Fri, 27 Mar 2026 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में शाॅट खेलती ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ठाकुर धूम सिंह की याद में आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के दसवें दिन आरपीसीए दिल्ली अकादमी और 11 स्टार क्रिकेट अकादमी के बीच निशान पब्लिक स्कूल में मुकाबला हुआ। इसमें आरपीसीए दिल्ली अकादमी ने 142 रन से मैच जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरपीसीए दिल्ली अकादमी की टीम ने 38.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी 11 स्टार क्रिकेट अकादमी की टीम 22 ओवर में 73 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई और मैच हार गई। यह पूरी प्रतियोगिता का सबसे कम स्कोर भी बना। आरपीसीए दिल्ली अकादमी की ओर से बल्लेबाज नाजमा ने 68 गेंदों पर 80 रन की पारी खेली और उनकी टीम की गेंदबाज पारूनीका ने एक ओवर में तीन रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। नाजमा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में खेले जाएंगे 20 मैच
क्रिकेट कोच उधम राणा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में एक टीम जिले की है और एक टीम कैथल से है, बाकी हर जगह से करीब दो टीमें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 20 मैच खेले जाएंगे जिनमें 17 लीग मैच और तीन नॉकआउट मैच खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि हर एक मैच 40 ओवर का खेला जाएगा। पूरी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा और मैन ऑफ द टूर्नामेंट और बेस्ट बॉलर व बेस्ट बैट्समैन को नकद इनामी राशि दी जाएगी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुमित नरवाल की ओर से जो महिला खिलाड़ी क्रिकेट में भविष्य बनाना चाहती हैं उनको उन्हें दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें