फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे ने रोकी कई एक्सप्रेस ट्रेनें

Tue, 25 Feb 2014 11:27 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल/तरावड़ी। शाहाबाद-मोहड़ी के बीच मानव रहित रेलवे फाटक पर मंगलवार सुबह हुई दुर्घटना के बाद करनाल और तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस गाड़ियों के ब्रेक लग गए।
विज्ञापन


 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस करनाल रेलवे स्टेशन पर करीब डेढ़ घंटा तक खड़ी रही। वहीं, तरावड़ी स्टेशन पर दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस एक घंटा तक रास्ता साफ होने की इंतजार में खड़ी रही।

इसमें सवार यात्री अपने गंतव्य पर पहुंचने में हो रही देरी के कारण परेशानी में स्टेशन पर चक्कर लगाते दिखे और लगातार स्टेशन मास्टर से गाड़ी कब चलेगी, इसकी जानकारी लेते रहे। ट्रेन में सवार किसी यात्री को चंडीगढ़ कोर्ट में तारीख पर पहुंचना था तो किसी को अपने किसी बीमार रिश्तेदार का हाल पूछने के लिए पीजीआई पहुंचना था।
विज्ञापन


ट्रेन में सवार कुछ यात्री जो देरी नहीं बर्दाश्त कर पाए, वे जीटी रोड से बस पकड़कर चंडीगढ़ की ओर रवाना हो गए। तरावड़ी स्टेशन पर सुबह 9.45 बजे पहुंची और करीब 10.40 बजे रास्ता साफ होने के बाद चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। रेल में यात्रा कर रहे प्रदीप कुमार ने बताया कि वह चंडीगढ़ किसी जरूरी काम के लिए निकले थे, लेकिन इस तरह गाड़ी के लेट होने से शायद ही वह समय पर पहुंच पाएं।

इसी तरह की स्थिति रमेश कुमार की रही, जिसे नौकरी का इंटरव्यू देने के ग्यारह बजे चंडीगढ़ पहुंचना था, लेकिन समय पर न पहुंच पाने के कारण उसे हाथ लगा सुनहरा मौका हाथ से निकलता हुआ नजर आ रहा था। कुछ यही हाल विनोद कुमार, प्रभाष व रोमिल का भी था। शताब्दी में सवार यात्रियों के अलावा तरावड़ी स्टेशन पर बैठे यात्री लंबे इंतजार के बाद बसों से ही दिल्ली जाने के लिए मजबूर हो गए।

 तरावड़ी स्टेशन मास्टर आरपी कल्याण ने बताया कि शाहबाद और मोहड़ी के बीच लाइन में कोई दिक्कत है, जिसके कारण शताब्दी को यहां रोकना पड़ा और जैसे ही रास्ता साफ हुआ गाड़ी को यहां से रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें