फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रोहतक पीजीआई कर्मचारी आज चंडीगढ़ तक करेंगे पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। रोहतक पीजीआई में अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों ने एक बार फिर चंडीगढ़ तक पैदल मार्च निकालने का एलान कर दिया है। कर्मचारी आज सोमवार को चंडीगढ़ के लिए कूच करेंगे। जिला सचिवालय के सामने चल रहे धरना स्थल पर सभी 1271 कर्मचारी इकट्ठे होकर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए चंडीगढ़ जाएंगे। कर्मचारी पैदल मार्च से पहले करनाल प्रशासन के वायदों के खिलाफ पुतला फूंकेंगे।
विज्ञापन

प्रधान अभिषेक ने कहा कि 26 सितंबर 2025 को रोहतक से पैदल मार्च निकाल कर कर्मचारी चंडीगढ़ जा रहे थे। 29 सितंबर को करनाल की जाट धर्मशाला में कर्मचारियों को जिला प्रशासन ने आगे बढ़ने से रोक लिया। इसके बाद तीन अक्तूबर से जिला सचिवालय के सामने धरना शुरू कर दिया गया। वहीं, जून महीने से रोहतक पीजीआई में कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जिला प्रशासन ने सात दिन के भीतर लिखित में मुख्यमंत्री से मिलवाने का आश्वासन दिया था जो झूठा निकला। अब कर्मचारियों के धरने को दो महीने से ज्यादा हो गए हैं जिस कारण कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि इस बार चंडीगढ़ कूच करेंगे तो किसी दबाव में नहीं रुकेंगे। प्रधान सुरेंद्र, सतीश, सचिन, सतीश, बलराज, अशोक, मनीष, परीक्षित, संजय, सीमा, निर्मला व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें