फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई बैंक में चोरी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी सब्जी मंडी स्थित भारतीय स्टेट बैंक में छत का दरवाजा तोड़कर चोर अंदर दाखिल हो गये। उन्होंने आराम से पूरे बैंक को खंगाल डाला। इस दौरान उन्होंने बैंक का लॉकर तोड़ने का भरसक प्रयास किया, लेकिन चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। मंगलवार की सुबह कार्यालय पहुंचे बैंक मैनेजर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौका मुआयना और जांच पड़ताल की। सिटी थाना पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसबीआई के मैनेजर राजेश कुमार साहू ने बताया कि वह मंगलवार सुबह 9.45 पर बैंक में पहुंचे थे। जब उन्होंने बैंक का मेन गेट खोला तो बैंक के अन्दर सामान बिखरा हुआ मिला। बैंक में चेक किया तो पता लगा कि चोर छत का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे थे और उन्होंने लॉकर तोड़ने का भी प्रयास किया लेकिन वह तोड़ नहीं पाये। इसके साथ ही चोरों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिये। इसके अलावा एक स्वाइप मशीन और चेक डिपोजिट मशीन भी तोड़ दी। बैंक के अंदर रखी एक अलमारी को भी खोलने का प्रयास किया। इतना ही नहीं एक प्रिंटर भी छत पर टूटा हुआ मिला। बैंक मैनेजर के अनुसार चोरी नहीं हुई, लेकिन चोरों ने बैंक की मशीनों से तोड़ फोड़ की और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया। बैंक में रात को कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुये चोर
बैंक मैनेजर ने बताया कि चोर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुके हैं। चोर रात को करीब 2.45 पर बैंक के अंदर घुसे थे। वह चार से पांच व्यक्ति थे। उन्होंने बैंक को अच्छे से खंगाला, लेकिन चोरों को कैश नहीं मिला तो वे फरार हो गये। बैंक की दो मंजिल है, चोरों ने सभी को खंगाला हुआ है।
पिछले वर्ष सहकारी बैंक में हुई थी 11.32 लाख रुपये की चोरी
चोरों ने एक जुलाई 2019 को कैथल रोड चिड़ाव मोड़ स्थित दी करनाल केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा चिड़ाव में घुसकर तिजोरी काटकर 11 लाख 32 हजार 806 रुपये चोरी किये थे। इस बैंक में भी रात को कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था।
विज्ञापन

बैंक में कैश सेफ है, चोरों ने तोड़फोड़ की हुई है। इस मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
विज्ञापन

-संदीप कुमार, सिटी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें