फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी के घर में सेंध, पांच लाख का सोना और नकदी साफ

Thu, 23 Mar 2023 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं मगर पुलिस लाचार नजर आ रही है। अब सेक्टर-32 थाना क्षेत्र की दुर्गा कॉलोनी में चोरों ने सेवानिवृत्त पुलिस सब इंस्पेक्टर के घर को निशाना बनाते हुए करीब साढ़े चार लाख रुपये के आभूषण और तीन लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। इस वारदात को चोरों ने बुधवार दिनदहाड़े महज 20 मिनट में अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस व एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए और मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
दुर्गा कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त पुलिस सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने सेक्टर-32 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 मार्च की सुबह करीब 11:45 बजे उसके घर पर चोरी हो गई। जब चोरों ने घर को निशाना बनाया उनकी पत्नी पोते को घर से कुछ दूर स्थित स्कूल से लेने गई थी। इस दौरान घर में महज 20 मिनट के लिए कोई नहीं था। इसी दौरान चोर घर में घुसे और अलमारी का ताला तोड़ उसमें रखी सोने की एक चेन, चार सोने के सेट, चार अंगूठी, कानों की झुमकी, दो कड़े सहित लॉकर में रखी तीन लाख की नकदी ले गए । घर से लगभग 4.50 लाख रुपये के गहने चाेरी हुए हैं। उन्होंने बताया कि वे स्वयं पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हैं और उनकी एक बहू और बेटा भी पुलिस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिस्तर पर पड़ी थी सभी किताबें
आभूषण और नकदी के साथ ही सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर की पोती का स्कूल बैग भी चोरी हुआ है। पीड़ित ने बताया कि जब उनकी पत्नी घर पर पहुंची तो घर और अंदर अलमारी का ताला टूटा था, सारा सामान बिखरा पड़ा था। पोती का स्कूल बैग भी गायब था। वहीं, उसके बैग में रखीं सारी किताबें बिस्तर पर पड़ी थीं। चोर पोती की किताबों को बिस्तर पर फेंककर उसमें सारा सामान भर ले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें