करनाल। करनाल बस स्टैंड पर संदिग्ध परिस्थितियों में वर्कशॉप में रोडवेज कर्मी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी।
करनाल के वकीलपुरा का रहने वाला राज कुमार रोडवेज वर्कशॅाप असिस्टेंट टायरमेन की पोस्ट पर कार्यरत था। परिजनों का कहना है वह कल घर से ठीक गया था। रोडवेज कर्मियों ने बताया कि वह सुबह ही वर्कशॉप के पीछे रामलीला ग्राउंड में सांग देखने गया था।
कुछ देर बाद वह वर्कशॉप में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। शव मिलते ही तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।