फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 घंटे बाद चलीं रोडवेज की बसें

Thu, 14 Nov 2013 11:49 PM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा तालमेल कमेटी के आह्वान पर हरियाणा रोडवेज की दो दिवसीय हड़ताल वीरवार देर शाम को समाप्त हो गई। आखिरकार 43 घंटों के चक्का जाम के बाद देर शाम सात बजे रोडवेज बसों के पहिये घूमे और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


देर शाम सरकार के आश्वासन के बाद सभी यूनियनों ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा की। सरकार के आश्वासन से एक ओर जहां रोडवेज कर्मियों के  चेहरों पर खुशी नजर आई तो दूसरी ओर लोगों ने भी हड़ताल समाप्ति पर चैन की सांस ली।

शाम को ही हड़ताल समाप्ति के बाद सबसे बड़ा लाभ लेट नाइट सर्विस और शाम को आवाजाही करने वाले यात्रियों को मिला। रोडवेज यूनियनों के पदाधिकारियों के मुताबिक जैसे ही सरकार और उच्चाधिकारियों की ओर से उनकी मांगों को मानने का ठोस आश्वासन मिला तो उन्होंने लेट नाइट सर्विस को सुचारु करने के लिए स्टाफ को अनुमति दी, ताकि 43 घंटों से परेशानी झेल रहे लोगों को अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


इधर सभी संगठनों ने संघर्ष की जीत की खुशी में देर शाम कुरुक्षेत्र के मेन बस अड्डे पर जोरदार जश्न मनाया और खुशी में संगठनों के प्रतिनिधि और सदस्य झूमते हुए दिखे।

वित्त आयुक्त की ओर से मिला आश्वासन
तालमेल कमेटी के सदस्य और इंटक यूनियन के प्रदेश महासचिव सतपाल रोहिला ने बताया कि हरियाणा सरकार और राज्य परिवहन के उच्चाधिकारियों और वित्तायुक्त की ओर से उन्हें ठोस आश्वासन मिला है, जिसके बाद हड़ताल समाप्ति की घोषणा की गई।

रोहिला ने बताया कि देर शाम से बसें शुरू होंगी। नाइट सर्विस शुरू कर दी गई है। उनके मुताबिक सभी परमिटों पर तीन माह तक रोक लगाने के अलावा 10 सदस्यीय एक कमेटी का गठन किया गया है।

जिसमें परिवहन मंत्री और उच्चाधिकारियों के अलावा सात यूनियनों के प्रदेशाध्यक्ष शामिल किए गए हैं। यह कमेटी तीन माह में रिपोर्ट देगी। इसके अलावा अन्य मांगों को लागू करने के लिए पंद्रह दिन का समय मांगा गया है।

सरकार को चेताया
वीरवार देर शाम तक बसों का चक्का जाम रहा। रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा यदि अब भी सरकार नहीं चेती तो वे और बड़ा आंदोलन करेंगे।

तालमेल कमेटी के सदस्य और इंटक यूनियन के प्रदेश महासचिव सतपाल रोहिला, सुल्तान सिंह, एसकेएस के प्रधान राम कुमार, महासंघ के प्रेम सिंह, इंटक-1 के स्वर्ण सिंह, इंटक-2 के जगतार सिंह सोढी, नरेश, चंद्रभान लाठर, गुरदीप सिंह, मायाराम सिंह के नेतृत्व में कर्मचारी हड़ताल पर बैठे रहे। इस दौरान वर्कशाप में बसों का अंबार लगा रहा।

कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर नारेबाजी की
दो दिवसीय हड़ताल के समर्थन में विभिन्न संगठनों के कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर नारेबाजी की। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान और सचिव रणबीर रोहिला ने गेट मीटिंग कर रहे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल सौ प्रतिशत सफल रही है। इस दौरान कहीं भी रोडवेज की बसें नहीं चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें