संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। नगर के वार्ड 15 में अंजनथली रोड पर 35 लाख रुपए की लागत से आरसीसी नाले का निर्माण कराया जाएगा।
इसके बाद यहां की गंदे जल की निकासी हो सकेगी। इसके साथ-साथ वार्ड की नालियों व सड़कों की मरम्मत पर 24 लाख रुपए खर्च होंगे। वार्ड नंबर-15 के पार्षद प्रतिनिधि लखविंद्र ढिल्लो ने बताया कि ये निर्माण कार्य हलके के विधायक भगवानदास कबीरपंथी के प्रयासों से होगा। उन्होंने बताया कि बारिश के दिनों में अंजनथली रोड पर काफी जलभराव हो जाता था, इसके बाद नालियों का पानी भी सड़कों पर जमा हो जाता था।
अब 35 लाख रुपए की लागत से जिस नाले का निर्माण होने से, उससे न केवल वार्डवासियों को अंजनथली रोड के दोनों तरफ दुकानदारों को भी फायदा मिलेगा। पार्षद सलिंद्र कौर के नेतृत्व में वार्ड में करीब 50 लाख रुपए से ज्यादा के विकास कार्य हुए हैं। अभी ओर ज्यादा विकास कार्यों के टेंडर लगे हुए हैं।
लखविंद्र सिंह ढिल्लो ने बताया कि पार्षद सरदारनी सलिंद्र कौर के नेतृत्व में ही वार्ड नंबर-15 में सभी स्ट्रीट लाईटों को ठीक करवाया, पुरानी लाईटों को बदलवाकर नई स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई। इस अवसर पर उनके साथ पार्षद नरेश गाबा, पार्षद प्रतिनिधि अशोक कुमार उपस्थित थे।