इंद्री। गांव चांदसमंद में मंगलवार को दो सड़कों के सुंदरीकरण कार्य की शुरूआत हुई। विधायक रामकुमार कश्यप ने गांव चांदसमंद से भीड़ माजरी और चांदसमंद से चोरपुरा को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण कार्य को शुरू किया। इस पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत आएगी। विधायक ने कहा कि प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाना और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पुलों के निर्माण, सडकों के नवनिर्माण व मरम्मत के कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इंद्री में विकास कार्यों में धनराशि की कमी नहीं आने दी जाएगी। संवाद