फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पांच अवैध कॉलोनियों में सड़कें और दिवार की ध्वस्त

विज्ञापन
जेसीबी से सड़क उखाड़ता चालक। डीटीपी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जिला योजनाकार की टीम ने बुधवार को इंद्री में काटी जा रही पांच अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की। पहली कार्रवाई मुरादगढ़ रोड पर गांव मटक माजरी में करीब साढ़े पांच एकड़ जमीन पर काटी जा रही अवैध काॅलोनी पर की गई। यहां सभी कच्ची सडकों एवं सीवरेज नेटवर्क को उखाड़ा गया। दूसरी अवैध कॉलोनी लगभग चार एकड़ में मुरादगढ़ रोड पर गांव इंद्रगढ़ में काटी गई है। यहां भी सभी कच्ची सड़कों को उखाड़ने के बाद और निर्माणाधीन मकानों की दीवारों को गिराया गया।
विज्ञापन

तीसरी अवैध कॉलोनी लगभग एक एकड़ में गांव फाजिलपुर में काटी जा रही थी। यहां पक्की सड़कों, सीवरेज, नेटवर्क एवं बिजली के खंभों को तोड़ा गया। चौथी अवैध कॉलोनी लगभग 1.5 एकड में इंद्री से कुरुक्षेत्र रोड पर कस्बा इंद्री में काटी जा रही है। यहां भी सभी कच्ची सड़कों को उखाड़ा गया। इसके अलावा पांचवीं कार्रवाई करीब 3.5 एकड़ जमीन पर काटी जा रही गांव गुढा में दिवान कॉलोनी के पास की गई। यहां भी सभी कच्ची सड़कों और सीवरेज नेटवर्क को उखाड़ा गया। पांचों जगह कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। जिला योजनाकार की टीम से गुंजन वर्मा ने बताया कि जिले के लोग अवैध कॉलोनियों में प्लाॅट न खरीदें। डीलरों के जाल में न फंसें। उन्होंने डीलरों से कहा कि जिला एवं योजनाकार विभाग की ओर से लाइसेंस लेकर कॉलोनी विकसित करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें