घरौंडा। नगरपालिका प्रशासन ने बुधवार को पांच एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी की सड़कों व सीवरेज नेटवर्क को तोड़ दिया।
वहीं, अवैध कॉलोनाइजरों के जाल से लोगों को बचाने के लिए नगरपालिका ने अनधिकृत कॉलोनी क्षेत्रों में होर्डिंग्स लगाए हैं, जिनमें यहां प्लॉट न खरीदने के लिए जागरूक किया गया है। बुधवार को हसनपुर रोड पर पनप रही अवैध कॉलोनी में जेसीबी चलाकर सड़कों को ध्वस्त कर किया। नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि अब कॉलोनाइजरों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई की जाएगी। उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। संवाद