मूनक। जभाला गांव के शमशेर शर्मा के घर बेटी के जन्म पर छठी का आयोजन किया गया। आमतौर पर बेटों के जन्म पर होने वाले थाली बजाना, छठी गायन और कुआं पूजन जैसे कार्यक्रम इस परिवार ने नवजात बेटी भवानी के जन्म पर भी किए। मिठाइयां बांटी गईं और ग्रामीणों के लिए भोज का आयोजन किया गया। परिवार ने बेटी के जन्म को उत्सव की तरह मनाकर समाज को संदेश दिया कि बेटा-बेटी में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। भवानी के पिता अंकुश शर्मा और मां मनु ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। मौके पर आशा वर्कर सुषमा, कविता, केला, बिमला, महिला पंच व अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे। संवाद