फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 10 दिनों में उखड़ी सड़क, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
निसिंग  से बदनारा जाने वाली उबड़ खाबड़ सड़क। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। बदनारा को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार ने करवाया। यह सड़क महज 10 दिनों में टूटनी शुरू हो गई। ऐसे में लोगों ने सड़क निर्माण में इस्तेमाल किए जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। यहां राहगीरों और आमजन में विभाग के खिलाफ रोष है।

समाजसेवी रामजवारी शर्मा, शेर सिंह, राकेश बदनारा, पवन, रोशन ने आरोप लगाया कि यह सड़क हल्के वाहनों के दबाव से ही उखड़ने लगी। ऐसे में यह साफ है कि सड़क बनाने में लापरवाही बरती गई है और सामग्री मानकों के अनुसार प्रयोग नहीं की गई है। कई जगह पर सड़क उबड़-खाबड़ हो चुकी है। सर्दी के मौसम में इस खस्ताहाल सड़क पर बड़ा हादसा भी हो सकता है। यह सच है कि सड़कें किसी शहर और गांव के विकास की धुरी होती हैं और यह सड़क करनाल व कैथल को आपस में जोड़ती है। इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही बहुत अधिक बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस सड़क की जांच करवा सरकारी मानकों के अनुसार पुन: इसे बनवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निसिंग से बदनारा सड़क का निर्माण कार्य करवाया गया था ठंड का मौसम होने के कारण सड़क की सामग्री को मिलने में थोड़ा टाइम लगता है। जल्द ही सड़क दुरूस्त करवा दिया जाएगा। ग्रामीणों व वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- संदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें