करनाल। अंतरराष्ट्रीय स्वाभिमानी मराठा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मराठा सुनील सागवाल ने क्षेत्र के गांव का दौरा किया। उन्होंने लोगों से कहा कि महाराष्ट्र के श्रीरामपुर में 16 दिसंबर को एक मराठा-राजपूत क्षत्रीय महासम्मेलन आयोजित होगा। इसका मुख्य उद्देश्य मराठा और राजपूत समाज की महत्वपूर्ण मांगों को सरकार के सामने मजबूती से रखना है। सुनील सागवाल ने हरियाणा में रहने वाले समस्त रोड मराठा और राजपूत समाज के लोगों से इस आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया। यह महासम्मेलन मराठा और राजपूत क्षत्रिय समाज की एकता और शक्ति का प्रदर्शन होगा। संवाद