फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हाईकोर्ट पहुंचा रोड़ महासभा के चुनाव का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट पहुंचा रोड़ महासभा के चुनाव का मामला
विज्ञापन

यमुनानगर। अखिल भारतीय रोड़ महासभा के चुनाव का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंच गया है। महासभा की कोलेजियम स्कीम, अनियमितताओं व धन के दुरुपयोग, उपनियमों में संशोधन आदि मुद्दों को लेकर पानीपत के कुछ सदस्यों ने पिछले साल फर्म एवं सोसायटी के जिला रजिस्ट्रार, स्टेट रजिस्ट्रार एवं रजिस्ट्रार जनरल के समक्ष अनेक शिकायतें दर्ज कीं और रिप्रेजेंटेशन भी दिए।
विज्ञापन


निवर्तमान प्रधान नसीब सिंह और अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने 16 अक्तूबर 2023 को अपने-अपने पदों से त्यागपत्र दे दिए तो सरकार ने 16 नवंबर को रोड़ महासभा द्वारा संचालित करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, पंचकूला, हरिद्वार व असंध में निर्मित रोड़ धर्मशालाओं की देखरेख करने एवं नए पदाधिकारियों का चुनाव करवाने के लिए घरौंडा के एसडीएम को रोड़ महासभा का प्रशासक नियुक्त कर दिया, लेकिन एक सदस्य ने हाईकोर्ट में सिविल रिट पेटिशन संख्या 29450 ऑफ 2023 शीर्षक बलबीर सिंह बनाम हरियाणा सरकार आदि दायर कर दी। जिसकी सुनवाई अब आगामी 11 मार्च को होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें