फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घर से जेवरात और नकदी चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
तरावड़ी। बीड़ डंडारी गांव के एक घर में खिड़की तोड़कर घुसे चोरों ने सोने-चांदी के गहनों व 20 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली। बीड़ डंडारी गांव निवासी रमेश कुमार ने तरावड़ी थाना पुलिस को बताया कि 18 फरवरी की शाम को जब वह ड्यूटी से घर लौटा तो सारा सामान बिखरा था। चोर खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और 20 हजार रुपए की नकदी व एक लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात ले गए। इस दौरान उसकी पत्नी शादी में गई थी। मौके पर एक दुपट्टा भी मिला है, जो कि घर की किसी सदस्य का नहीं है। चोर गली में खड़ी कार के शीशे भी तोड़ गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें