फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण जांच के बोले कमिश्नर, अब कर दो ठेकेदार की पेमेंट

Wed, 19 Oct 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
सड़क निर्माण जांच के बोले कमिश्नर, अब कर दो ठेकेदार की पेमेंट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शहर के वार्ड नंबर-दो में स्थित मंगलपुर गांव करीब 25 लाख रुपये की लागत से एक हजार मीटर की फिरनी को सीमेंट-कंकरीट से बनाया गया है। ठेकेदार की बकाया पेमेंट करने से पहले निगम आयुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने निगम के अधीक्षण अभियंता डी.आर. भास्कर, कार्यकारी अभियंता महीपाल व कनिष्ठ अभियंता रामनिवास के साथ इस जगह का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क निर्माण की स्पेशिफिकेशन के आधार पर सीसी की थिकनेस व उसके नीचे आधार मैटीरियल की भी जांच की। एक जगह पर सड़क के किनारे कस्सी से मिट्टी हटवाकर फीते से पैमाइश करवाने के बाद अपनी तसल्ली की।
विज्ञापन


रेशो के अनुसार, सीमेंट, कोरसेंट और बजरी क्रमश: एक, डेढ़ व तीन पाई गई। अमूमन थिकनेस 6 इंच की होती है, जो 7 इंच की नापी गई। इसी प्रकार सीसी के नीचे लियन कंकरीट का अनुपात भी स्पेशिफिकेशन के अनुसार एक, छह व 12 पाया गया और यह 5 इंच मोटाई तक बनाई गई पाई गई। इस कार्य से संतुष्ट हो जाने पर आयुक्त ने कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि ठेकेदार की सेकेडिक पेमेंट बेशक कर दी जाए। लगभग एक हजार फुट लंबी सड़क को उन्होंने पैदल चलकर देखा।

ठेकेदार को लगाई फटकार
इसके बाद आयुक्त ने निगम अधिकारियों के साथ हांसी रोड से घोघडीपुर पुल को जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया। बता दें कि यहां इन दिनों इस सड़क के दोनों ओर नगर निगम की ओर से ओपन ड्रेन का निर्माण करवाया जा रहा है। यह करीब डेढ़ करोड़ रुपये का प्रोजैक्ट है। ठेकेदार की लापरवाही और पब्लिक हेल्थ द्वारा डाली गई पाइप लाइनों की लीकेज से सड़क पर कुछ जगहों पर पानी इकट्ठा हो गया है, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है और आने-जाने वालों के लिए दिक्कत पैदा कर रही है। निगम आयुक्त ने मौके पर जाकर सारी स्थिति का जायजा लेकर पहले तो ठेकेदार को फटकार लगाई और कहा कि वे पब्लिक हेल्थ से संपर्क कर पाइप से होने वाली लीकेज को तुरंत रुकवाएं और इस सड़क के पूर्वी भाग में कच्ची ड्रेन अथवा नाला खुदवाकर उसमें गंदे पानी को डालकर इसको चैनेलाइज करवा दें।
विज्ञापन


इस पर चलने वाले लोगों व वाहनों को इससे राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने ठेकेदार को चेतावनी दी कि वे अगले दो-तीन दिनों के बाद फिर यहां का दौरा करने आएंगे। यदि सब-कुछ ठीक नहीं पाया गया तो लोक निर्माण विभाग को ठेकेदार ने डैमेज सड़क की पैनेल्टी भरनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि कोशिश करके ओपन ड्रेन का निर्माण अक्तूबर तक निपटा दें। आयुक्त ने अपने दौरे में न्यू रमेशनगर और उसी के साथ लगती उपकार कालोनी का भी दौरा किया। उपकार नगर की एक गली में उन्होंने वहां की खुली नालियों में पाइप डालने और पक्की गली में एक-दो जगह की मरम्मत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें