फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद महिला ने सैंडल निकालकर पुलिस को धमकाया

Thu, 17 Nov 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
हाथ में सैंडल लेकर लोगों से उलझती युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीटी रोड पर दो मजदूरों की जिंदगी लील लेने के बाद भी चालक महिला का लोगों ने विरोध किया तो उसने पांव से सैंडल निकालकर विरोध का सामना करते हुए पुलिस को भी फटकार लगाई। महिला को पुलिस स्टेशन जाने तक भी घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। बताया जा रहा है कि कार चालक महिला अपने पति से झगड़ा करके घर से निकली थी और नशे की हालत में उसे कहां जाना है, इसका भी उसे कोई अनुमान नहीं था। अब दोनों मजदूरों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। गांव का हर कोई व्यक्ति इस दर्दनाक हादसे से शोक संतप्त है।
विज्ञापन


नेशनल हाइवे पर काम करने वाले मजदूरों ने यह कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि बुधवार का दिन उनके लिए आखिरी दिन होगा। दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार से दौड़ती आ रही कार इन मजदूरों के लिए काल बनी और नेशनल हाईवे पर काम कर रहे दूसरे मजदूर उस समय हक्के-बक्के रह गए। कार की टक्कर से राजकुमार व बंसी हवा में उछलकर बोनट व शीशे पर जा टकराए।

इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन महिला हादसे से अनभिज्ञ महिला कार को दौड़ाती हुई चली जा रही थी। जब दूसरे मजदूरों ने गाड़ी का घेराव कर महिला को पकड़ने का प्रयास किया तो महिला ने कार के साथ फरार होने का प्रयास किया, लेकिन अन्य वाहन चालकों ने महिला के इस प्रयास को विफल कर दिया और उसकी गाड़ी के आगे अपनी कारें लगाकर रोक लिया।
विज्ञापन


महिला को कार से बाहर आने को कहा, लेकिन महिला कार से उतरने का नाम ही नहीं ले रही थी। देखते ही देखते हाईवे पर काम कर रहे अन्य मजदूरों के साथ-साथ लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ को देखकर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। हद तो तब हो गई, जब महिला ने पुलिस के कहने पर भी बाहर आने से मना कर दिया। किसी तरह पुलिस ने महिला को बाहर निकाला और जब पुलिस एक निजी कार में महिला को थाने ले जाने के लिए आगे बढ़ी तो महिला ने कार में बैठने से मना कर दिया।

पति से करके आई थी झगड़ा
दिल्ली निवासी प्रीति के माता-पिता भी पुलिस स्टेशन पहुंच गए थे। प्रीति ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह उसके पति के साथ उसका झगड़ा हो गया था। इससे वह टेंशन में थी और उसने किसी नशीली चीज का सेवन कर लिया। नशीली वस्तु के सेवन के बाद उसकी गाड़ी कहां और कैसे चली उसको कुछ नहीं पता? पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें