फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर पार कर ट्रक से भिड़ा कैंटर, एक की मौत

Sat, 05 Nov 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित नई अनाज मंडी गेट के सामने झपकी आने से दिल्ली की ओर से चंडीगढ़ की तरफ से जा रहे कैंटर चालक को नींद की झपकी आ जाने के कारण कैंटर डिवाइडर पार कर दूसरी साइड जाकर ट्रक में टकरा गया। इससे कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक को मामूली चोटें आई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर के समय दिल्ली की ओर से आ रहे एक सेबों से भरे कैंटर चालक रणजीत वासी अमृतसर को अचानक नई अनाज मंडी पुल के सामने नींद की झपकी आ गई। इससे कैंटर डिवाइडर पार कर दूसरी साइड चला गया और अंबाला की ओर से आ ट्रक से टकरा गया। इससे कैंटर चालक रणजीत की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें