फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, चार घायल

Sun, 04 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
ऑटो को संभालते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित मधुबन के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो में सवार स्कूली छात्रा सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मधुबन और करनाल के निजी अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। गनीमत रही कि सभी की जान बच गई। हादसे के बाद जीटी रोड पर दिल्ली की ओर जाने वाली साइड पर लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना लगते मौके पर पहुंची पुलिस ने जीटी रोड के बीच से क्षतिग्रस्त ऑटो को हटवाकर जाम खुलवाया। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया की आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


मधुबन स्थित पक्के पुल पर एक तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। दोनों की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी की ऑटो के परखच्चे उड़ गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब गांव उंचा समाना से सवारी लेकर आया ऑटो गलत साइड से करनाल की ओर जा रहा था। इसी दौरान करनाल से दिल्ली की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो में सवार धर्म सिंह, शीशपाल, बलेश व छात्रा शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल उंचा समाना गांव के निवासी हैं।

 ऊंचा समाना गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि उनके गांव के लिए जीटी रोड पर कोई भी कट नहीं बनाया गया। इस कारण यहां अक्सर हादसे होते हैं। कोई भी कट और पैदल पुल न होने केकारण  मजबूरन लोगों को गलत साइड चलना पड़ता है। इस वजह से हर रोज हादसे होते हैं। मधुबन थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि हाइवे पर ट्रक व ऑटो के बीच हुए हादसें मे सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें