फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बुझा तीन परिवारों का चिराग

Fri, 15 Jul 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
विज्ञापन
क्ष्‍ा‌ति्ग्रस्‍त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करनाल जिले के असंध शहर की नई अनाज मंडी में ट्रक चलाना सीख रहे एक व्यक्ति ने बाइक पर साइड में खड़े युवक को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय ट्रक में दो लोग सवार थे। घटना के बाद से दोनों मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत के बाद गांव में मातम फैल गया।
विज्ञापन


जगतार सिंह निवासी मर्दानखेड़ा ने पुलिस की दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा पंजाब सिंह (20) अपने चाचा का खाना देने बाइक पर सवार होकर नई अनाज मंडी आया था। जब वह अपने चाचा को खाना देकर उसके साथ बात कर रहा था। तभी वहीं ट्रक चलाना सीख रहे एक अनजान चालक ने उसको कुचल दिया। ट्रक के कुचले जाने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। हादसा इतना दर्दनाक था कि जिसने भी देखा वह आंसू नहीं रोक पाया। पुलिस ने मृतक के चाचा जगतार सिंह की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

तीन परिवारों में अकेला लड़का था पंजाब सिंह
पंजाब सिंह (20) वासी मर्दानखेड़ा तीन परिवारों का इकलौता वारिस था। पंजाब सिंह के पिता तीन भाई हैं। इनमें से उसके दो भाईयों को कोई संतान नहीं है। सिर्फ पंजाब सिंह के पिता साहब सिंह को तीन संतान है। इनमें दो बड़ी लड़कियां व मृतक पंजाब सिंह इकलौता लड़का था। पंजाब सिंह की दोनों बहनें शादीशुदा हैं। दुखद बात है कि मृतक के पिता की भी लगभग पांच साल पहले एक हादसे में मौत हो गई थी। मृतक के पीछे उसके परिवार में अब अकेली विधवा मां है। इस हादसे के बाद मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
इस मामले में कार्यवाहक थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि हमारे पास नई अनाज मंडी में हादसा होने की सूचना आई थी। हमने मौके पर जाकर देखा तो ट्रक के नीचे आने से मर्दानखेड़ा निवासी पंजाब सिंह की मौत हो गई थी। हमने ट्रक को कब्जे में लेकर मृतक के चाचा जगतार सिंह के ब्यान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें